जागरण संवाददात, अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए भटकने और परेशान होने वाले सैनिकों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रयास से सुविधा मिल गई है।
अगस्त माह में डोगरा रेजीमेंट सेंटर (डीआरसी) स्थित सैनिक सदन को लागिन उपलब्ध करा दिए जाने से अब प्रतिदिन सैनिक वहीं से पास बनवा कर दर्शन कर रहे हैं। यह पहल ट्रस्ट मेंं कार्यरत पूर्व सैनिकों के ध्यानाकर्षण पर अंतरिम महासचिव रहे ट्रस्टी कृष्णमोहन ने की थी। इससे सैनिकों के साथ यात्री सेवा केंद्र के कर्मियों की भी परेशानी समाप्त हो गई।