राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं यमुना की सफाई में रीढ़ की हड्डी साबित होगी। सरकार बनने के एक माह के अंदर ही प्रधानमंत्री ने यमुना सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया था। 40 प्रतिशत से अधिक मजल काटने का काम कर चुका है।