रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण में सरकार ने दोआबा क्षेत्र के 150 चिह्नित हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ा दी है। नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्य इन संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। इसका उद्देश्य नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखना, स्थानीय समस्याओं की पहचान करना और पुलिस कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाना है।