National
पलामू: फोन पर बात करने को लेकर पति से हुआ विवाद, पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गुरुवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय रंजू देवी की मौत हो गई। वह गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी थी। स्वजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदि
लेखक Sachidanand Kumar133K पढ़े गए

संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गुरुवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय रंजू देवी की मौत हो गई। वह गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी थी। स्वजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के ससुर लाल बिहारी मोची के अनुसार, दो दिन पहले रंजू देवी किसी अन्य युवक से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके पति रविंद्र कुमार ने उसे फोन पर बात करते देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।



