National
25 पन्नों का सुसाइड नोट और बुलबुल पर हत्या का आरोप, नारनौल में गमगीन माहौल में किन्नर प्रधान का अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल के मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह पुलिस की मौजदूगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
लेखक Balwan Sharma162K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल के मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह पुलिस की मौजदूगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विनोद सैनी की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में किन्नर डेरे में मौत हो गई थी। पुलिस बुधवार सुबह डेरे में पहुंची थी तो शव को पंखे से उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तो करवा दिया था, लेकिन स्वजन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और उन्होंने बुधवार को शव लेने से इंकार कर दिया।



