जागरण संवाददाता, इटावा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राखी चौहान ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के चार साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को दोषी पाया।
दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भोगना पडेगा।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की बच्ची गांव में एक डेयरी पर दूध लेने के लिए गई थी। तभी डेयरी पर काम करने वाले युवक ने उसे पकड लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।