राज्य ब्यूरो, पटना। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में, मेसर्स साहू होटल, राजेन्द्र चौक, हाजीपुर के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय को प्राप्त हुई थी।