National
पश्चिम सिंहभूम में भाभी ने सब्बल से वार कर देवर को उतारा मौत के घाट, बताई आत्मरक्षा की वजह; जांच शुरू
जासं, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंसेरा गांव में सब्बल से जानलेवा हमला किए जाने के बाद 26 वर्षीय जोएल हेंब्रम की मौत हो गई।
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

जासं, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंसेरा गांव में सब्बल से जानलेवा हमला किए जाने के बाद 26 वर्षीय जोएल हेंब्रम की मौत हो गई।
घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के बड़े भाई तिड्यूस हेंब्रम और उसकी पत्नी शुरू कुई को हिरासत में ले लिया है और दोनों से सघन पूछताछ की जा रही है।



