National
'...आमिर शौकिन बदमाश है, उस पर दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप', सगे भाई मोहम्मद वसीम ने खोला काला चिट्ठा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी आमिर शौकिन को लेकर सगे भाई मोहम्मद वसीम ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वसीम ने आमिर पर कई गंभीर आरोप लगाए
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी आमिर शौकिन को लेकर सगे भाई मोहम्मद वसीम ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वसीम ने आमिर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोहम्मद वसीम ने मीडिया से बातचीत में आमिर को बदमाश बताते हुए कहा कि उसका एक पूरा एक गिरोह है। बताया कि उस पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। वो कई बार रंगदारी वसूलते हुए भी पकड़ा जा चुका है। उस पर 376 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी अपनी एक गैंग है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।



