National
दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट: प्रयागराज में झूम के नाचा युवा मन, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग भी थिरके
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दशहरा का समापन जरूर हुआ लेकिन उल्लास, उमंग से भरे दिलों की खुशियों को उड़ान देने वाले ठेठ इलाहाबादी (प्रयागराज के निवासी) कहां मानने वाले ? उन्हें तो बस चाहिए एक ऐसा अवसर जहां पूरी आजादी से थि
लेखक Amerdeep Bhatt128K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दशहरा का समापन जरूर हुआ लेकिन उल्लास, उमंग से भरे दिलों की खुशियों को उड़ान देने वाले ठेठ इलाहाबादी (प्रयागराज के निवासी) कहां मानने वाले ? उन्हें तो बस चाहिए एक ऐसा अवसर जहां पूरी आजादी से थिरकने को मिले तो तोड़ देते हैं उत्साह का बांध। बुधवार शाम दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट में कुछ ऐसा ही दिखा। मंच पर जगमगाती रोशनी के बीच सुविख्यात ड्रमर दर्पण दुआ थे तो युवाओं के दिलों पर राज करने वाले डीजे सैंडी। इनकी जुगलबंदी से गीत 'चोगाड़ा तारा छबीला तारा रंगीला तारा', की शुरुआत ने पूरा माहौल जमा दिया।



