जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। नरौरा में पति की हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी योगेश को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि नरौरा के मुहल्ला उमेशपुरी निवासी राजकुमार का विवाह वर्ष 2004 में प्रीति से हुआ था। एक वर्ष बाद उनके घर पुत्र का जन्म हुआ। बाद में राजकुमार को पता चला कि प्रीति के नौजलपुर, थाना रामघाट निवासी योगेश पुत्र होडल सिंह से संबंध थे। वर्ष 2011 में राजकुमार ने पुत्र का डीएनए परीक्षण कराया, जिसकी रिपोर्ट नकारात्मक आई।