रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने और उनसे व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी मुफ्त सुविधाओं पर दिए गए बयान पर घेरा है।