National
पूर्णिया में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे पर अपहरण की कोशिश का आरोप, धमकी का ऑडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में रूपौली की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर अपहरण के प्रयास, मारपीट और फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का
लेखक Avinash Kumar115K पढ़े गए

संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में रूपौली की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर अपहरण के प्रयास, मारपीट और फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस संबंध में पीड़ित द्वारा भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ-साथ दो ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपी गई है। इधर, कथित धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा गरम कर दी है। हालांकि, वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



