National
शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर में मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को गोरखपुर के 18 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाण
लेखक Arun Chand148K पढ़े गए
-1792633295505.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को गोरखपुर के 18 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय से सुबह 10 बजे पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र के अन्य 16 जिलों के बूथों पर भी गुरुवार को ही संबंधित रवानगी स्थित पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचेंगी।
शुक्रवार को शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान और मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को रिटर्निंग आफिसर एवं कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



