राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सरकार ने ऊर्जा निगमों के पांच निदेशकों को तीन-तीन माह का सेवा विस्तार दिया है।
इनमें निदेशक(वितरण) ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, केस्को कानपुर के निदेशक (वाणिज्य) राकेश वाष्र्णेय, पश्चिमांचल डिस्काम के निदेशक(वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (तकनीकी) नन्द किशोर मिश्र व निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन हैं।
सभी को तीन माह या नियमित निदेशक के चयन तक का सेवा विस्तार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि निदेशकों के चयन के लिए 30 जुलाई को बैठक हो चुकी है, लेकिन अब तक चयनित निदेशकों का आदेश नहीं जारी हुआ।