National
सुपौल के सिमरी में दशहरा मेले का अखाड़ा बना रोमांच का केंद्र, देशभर के पहलवानों के दांव-पेच देखने उमड़ी भीड़
संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल)। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सिमरी गांव में शारदीय दशहरा मेला के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रोमांचक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लेखक Bimal Bharti58K पढ़े गए

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल)। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सिमरी गांव में शारदीय दशहरा मेला के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रोमांचक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मंझे हुए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने पारंपरिक दांव-पेच तथा जबरदस्त शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए एक से बढ़कर एक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।



