National
गोरखपुर में कृषक नंदिनी समृद्धि योजना की डेयरी अधूरी, अनुदान अटका
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कृषक नंदिनी समृद्धि योजना में चयनित डेयरी का काम पूरा नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयनित छह में से तीन का काम अभी अधूरा है। इनको अनुदान की पहली किस्त तो मिल गई है, लेकिन काम पूर्ण न
लेखक Sunil Singh60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कृषक नंदिनी समृद्धि योजना में चयनित डेयरी का काम पूरा नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयनित छह में से तीन का काम अभी अधूरा है। इनको अनुदान की पहली किस्त तो मिल गई है, लेकिन काम पूर्ण न होने की वजह से दूसरी व तीसरी किस्त नहीं मिल सकी है।
नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत प्रदेश सरकार की ओर से शुरू हुई कृषक नंदिनी समृद्धि योजना में अनुदान पर देसी नस्ल की 25 गाय का पालन करना था। ई-लाटरी के माध्यम से छह लोगों का चयन किया गया था। इकाई की लागत 62.50 लाख रुपये थी। इसमें से 50 प्रतिशत अनुदान था।



