पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर पर त्रिपुरा के युवक के साथ कथित नस्ली दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस आरोपित को कड़ा सबक सिखाएगी।
एक्स पर पोस्ट में रिजीजू ने कहा कि आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई है, लेकिन आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।