National
छात्र आंदोलन को लेकर सभी यूनिवर्सिटी के लिए गाइडलाइन, हिमाचल नियामक आयोग का निर्देश- नाराजगी हल्के में न लें
अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों की नाराजगी और शिकायतों की अनदेखी परिसर में तनाव का कारण बन सकती है। समय रहते समस्याओं का समाधान न होने पर विवाद आंदोलन का रूप ले सकता है। इसे देखते हु
लेखक Anil Thakur51K पढ़े गए

अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों की नाराजगी और शिकायतों की अनदेखी परिसर में तनाव का कारण बन सकती है। समय रहते समस्याओं का समाधान न होने पर विवाद आंदोलन का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सभी निजी विश्वविद्यालयों को सतर्क रहने और छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन की आहट मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन संवाद से विवाद सुलझाने के लिए सक्रिय हो।
आयोग के सदस्य ललित कुमार ने बताया कि सभी निजी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालयों में गठित समन्वय समितियों की नियमित बैठकें होनी चाहिए।
यदि किसी समस्या का समाधान विश्वविद्यालय स्तर पर संभव न हो तो उसे आयोग के संज्ञान में लाया जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को भी समय रहते सूचित किया जाए, ताकि अप्रिय स्थिति बनने से पहले प्रभावी कदम उठाए जा सकें।