संवाद सहयोगी जागरण, विकासनगर। चकराता ब्लाक के दुर्गम गांव उदावा में आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है। इसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ ही शादी-विवाह के मौके पर लोगों को उठाना पड़ रहा है।
बीते मंगलवार को बुल्हाड़ गांव से बरात लेकर उदावा गांव पहुंची दुल्हन शर्मिला को लोखंडी से करीब 18 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना करना। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दुल्हन करीब चार घंटे पैदल चलकर बरात लेकर उदावा गांव पहुंची।

जानकारी के अनुसार उदावा गांव के अनिल चौहान का विवाह बुल्हाड़ गांव की शर्मीला से तय हुआ था। मंगलवार को दुल्हन बरात के साथ वाहन से लोखंडी तक पहुंची। इसके बाद उदावा गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उसे पैदल पहाड़ी रास्ते से सफर तय करना पड़ा।