National
अल्मोड़ा में खाई में गिरी बोलेरो, चालक को कार का दरवाजा काटकर निकाला
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात्रि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन का दरव
लेखक santosh bisht118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात्रि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला।
हवालबाग मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक दानेश्वर प्रसाद (34), निवासी आइसीआर कालोनी, हवालबाग वाहन के अंदर फंस गया। लोगों ने हादसे की सूचना आपदा कंट्रोल रूम ओर फायर टीम को दी। जिसके बाद अल्मोड़ा से फायर टीम मौके पर पहुंची।



