National
त्योहारी सीजन में सफर बेपटरी, 12 घंटे तक देर से चल रहीं राजधानी, दुरंतो समेत कई ट्रेनें
जेएनएन, रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बेपटरी हुए समय-चक्र के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से रायपुर जंक्शन पर आने वाली एक्सप्रेस,
लेखक Digital Desk107K पढ़े गए

जेएनएन, रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बेपटरी हुए समय-चक्र के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से रायपुर जंक्शन पर आने वाली एक्सप्रेस, मेमू और प्रीमियम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंच रही हैं।
त्योहारी सीजन में महत्वपूर्ण ट्रेनों के इस तरह घंटों लेट होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समय पर ट्रेनें न मिलने से यात्रियों का पूरा यात्रा शेड्यूल गड़बड़ा गया है।



