National
आज से पहाड़ों पर करवट बदल सकता है मौसम, उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के चार पर्
लेखक Vijay Joshi46K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।



