National
मधेपुरा में मुंगेर-जमुई के बीच कबड्डी का रोमांच, खिलाड़ियों के दमदार दांव-पेच ने बांधा समां
संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और नशामुक्त समाज के निर्माण के बुलंद संकल्प के साथ मंगलवार को मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत भटगामा में दो दिवसीय 'भटगामा महोत्स
लेखक Manish Gupta162K पढ़े गए

संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और नशामुक्त समाज के निर्माण के बुलंद संकल्प के साथ मंगलवार को मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत भटगामा में दो दिवसीय 'भटगामा महोत्सव 2026' का भव्य आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन मुंगेर और जमुई की टीमों के बीच कबड्डी का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, फुर्ती और बेहतरीन तालमेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं उपस्थित लोगों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।



