National
दिल्ली वाले ध्यान दें! वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सुधारने का मौका, 25 अक्टूबर को पोलिंग बूथों पर भरें फॉर्म
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए दक्षिणी दिल्ली में पोलिंग बूथों पर हर रविवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग पहुंच कर फॉर्म छह, सात और आ
लेखक Gouri69K पढ़े गए
-1792636778689.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए दक्षिणी दिल्ली में पोलिंग बूथों पर हर रविवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग पहुंच कर फॉर्म छह, सात और आठ के लिए आवेदन कर रहे है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।
बीते रविवार को दक्षिणी दिल्ली में आयोजित शिविर में फॉर्म छह के 210 और फॉर्म आठ के 90 आवेदन जमा हुए। इससे पहले 11 अक्टूबर को आयोजित शिविर में फॉर्म छह के 195, फॉर्म सात का एक और फॉर्म आठ के 72 आवेदन जमा हुए थे।



