डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम (UP Weather Update Today) का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक और धुंध महसूस की जाने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।