National
जौनपुर में जमीन विवाद में ताऊ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 5 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर)। रानीमऊ गांव में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद में भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर 56 वर्षीय मोहम्मद अकरम की हत्या कर दी। पत्नी नरगिस की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों क
लेखक Anand Kumar Tiwari123K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर)। रानीमऊ गांव में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद में भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर 56 वर्षीय मोहम्मद अकरम की हत्या कर दी। पत्नी नरगिस की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मोहम्मद अकरम और उनके भाई वहाजुद्दीन के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इनकी बीच जमीन का बंटवारा काफी पहले हो चुका था। घर के एक अहाते को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरा पक्ष पुनः बंटवारे की बात कर रहा था।



