जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में विशेष जांच दल (एसआईटी) साक्ष्य जुटाने और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल में जुटा है।
मामले की जांच के तहत एसआईटी बरेली और देहरादून से काफी हद तक साक्ष्य एकत्र कर चुकी है। अब इन साक्ष्यों की जांच और उनके आपसी संबंधों को खंगालने पर जोर दिया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना और विवाद से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करना है। इसके लिए संबंधित स्थानों से जुटाई गई जानकारी, दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।