National
गोरखपुर प्रतिमा विसर्जन हादसा: बच्चों की जान बचाने में दो भाइयों ने दी कुर्बानी, गांव में शोक
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बच्चों की जान बचाने में दो सगे भाइयों ने अपनी जान गंवा दी। जंगल अयोध्या प्रसाद के चौहान टोला में प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली ट्राली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे
लेखक Jitendra Pandey99K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बच्चों की जान बचाने में दो सगे भाइयों ने अपनी जान गंवा दी। जंगल अयोध्या प्रसाद के चौहान टोला में प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली ट्राली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे पूरी ट्राली में करंट दौड़ गया। हादसे में दो भाइयों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। मेडिकल कालेज से जारी सूची के आधार कुछ अज्ञात लोग भी घायल हैं।
जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के महिला-पुरुष हर वर्ष की तरह प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्राली के पीछे नाचते-गाते जा रहे थे। चंदन चौहान ट्राली पर खड़े होकर लोगों में प्रसाद बांट रहे थे। ट्राली पर बुआ के घर आया 10 वर्षीय प्रतीक और गांव की ढाई वर्षीय पीहू भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्राली में लगा लोहे का एंगल हाईटेंशन तार से सट गया और करंट दौड़ने लगा।



