जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर यातायात सुगम बनाने के लिए सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को दोहरा करने का काम इस सप्ताह शुरू हो सकता है। निर्माण कार्य के लिए फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न को बंद किया जाएगा।
नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की योजना टाल दी गई थी।