जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा में मीठापुर सहित कई इलाकों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 50 हजार की आबादी को दूषित जलापूर्ति से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की ओर से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदलने का काम शुरू हो चुका है। क्षेत्र में भारी आबादी करीब डेढ साल से घरों में गंदा पानी आने की समस्या से जूझ रही थी। इसे लेकर जल मंत्री प्रवेश वर्मा सहित जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों से कई शिकायतें होने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई थी।