राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा हर कदम चुनावी बनाते हुए मिशन-2027 को भेदने निकल पड़ी है। भाजपा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी तेवर को नया स्वर देंगे। शाह यूपी की गहरी राजनीतिक समझ रखते हैं।
चर्चा है कि वह नवंबर में सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद कर 2017 के चुनावी माडल को फिर से जमीन पर उतारेंगे। हालांकि पहले प्रदेश कार्यसमिति की जंबो टीम घोषित करनी होगी। युवा मोर्चा समेत कई अन्य इकाइयां भी गठित की जाएंगी।