National
सड़क न होने से दुल्हन चार घंटे पैदल चल पहुंची ससुराल, बोली- 'सड़क बनवा दो धामी जी'
राहुल चौहान/कुलदीप चौहान, चकराता (देहरादून)। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर अपनी अनूठी लोक परंपराओं, विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक खानपान के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की सदियों पुरानी विवाह परं
लेखक Rahul Chauhan95K पढ़े गए

राहुल चौहान/कुलदीप चौहान, चकराता (देहरादून)। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर अपनी अनूठी लोक परंपराओं, विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक खानपान के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की सदियों पुरानी विवाह परंपराएं भी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इन्हीं में एक परंपरा है ''''जोजोड़ा'''', जिसमें दुल्हन बारात लेकर अपने मायके से ससुराल पहुंचती है। हालांकि, आधुनिक दौर में क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ दूल्हे की बारात दुल्हन के घर पहुंचने वाली शादियां भी होने लगी हैं। लेकिन इन विवाह समारोहों के बीच आज भी क्षेत्र के कुछ गांवों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।



