National
कुरुक्षेत्र में खेत में खंभे लगाने के विरोध में किसान ने खुद को लगाई आग, 50 प्रतशित तक झुलसा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जिले के गांव धुराला में एक किसान ने खेत में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे किसान के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा आग से झुलस गया।
लेखक Vinod Kumar153K पढ़े गए
-1792606023637.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जिले के गांव धुराला में एक किसान ने खेत में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे किसान के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा आग से झुलस गया।
घटना के बाद थाना झांसा पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। इस घटना में आग बुझाने के प्रयास में किसान की बहन के भी हाथ जल गए हैं।



