डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को दावा किया कि अगले दो से पांच महीनों में देश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि देश में सत्ता परिवर्तन की स्थिति भी बन सकती है।
मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित बातचीत के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि सरकार लगातार गलतियां करती रहेगी तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, अगर पूरा देश विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए।