National
बंगाल: सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, हादसे में 5 घायल, 3 की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। विजयादशमी की रात माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत मिरिक हाईवे इलाके में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।
लेखक Jagran News194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। विजयादशमी की रात माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत मिरिक हाईवे इलाके में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।
घटना में चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज एवं निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।



