National
गुरुग्राम के सुशांत लोक में 2 क्रेन पर टिकाई 5 मंजिला बिल्डिंग, अगर ढाई इंच से ज्यादा झुकी तो तोड़ दी जाएगी
विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। सुशांत लोक एक में झुकी पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया कि अगर इमारत का झुकाव ढाई इंच से ज्यादा बढ़ा तो उसे गिराया जाएगा। फिलहा
लेखक Vinay Trivedi80K पढ़े गए

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। सुशांत लोक एक में झुकी पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया कि अगर इमारत का झुकाव ढाई इंच से ज्यादा बढ़ा तो उसे गिराया जाएगा। फिलहाल दो क्रेनों के सहारे बिल्डिंग को रोका गया है और गुरुवार तक मॉनिटरिंग के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
मामला ब्लॉक सी के प्लाॅट नंबर-1770 का है, जहां मंगलवार शाम बगल के प्लाॅट में नींव की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत करीब दो से 2.5 इंच एक तरफ झुक गई।



