डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'लोकतंत्र की जीवंतता और उसकी विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का पूरा भरोसा कायम रहे।' इसी भावना को सर्वोपरि रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक अहम कदम उठाया है।
कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वह वाईएसआरसीपी के उन उम्मीदवारों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे, जिन्हें हिंसा और धमकियों के चलते अपने नामांकन पत्र दाखिल करने से कथित रूप से रोका गया था।