डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस आंकड़े को भ्रामक बताया, जिसमें ट्रेनों के समय पालन में गिरावट का दावा किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अधिक मांग के बावजूद भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं में भी काफी सुधार किया है। बेहतर निगरानी, समय-सारिणी के युक्तिसंगत निर्धारण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के जरिए यह सुधार हासिल किया गया है।