जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर चल रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैबिनेट मंत्री ने मेयर प्रवीण पोपली के साथ अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर भी हवाई अड्डे के परिसर में उपयुक्त स्थान के जल्द से जल्द चयन करने के भी निर्देश दिए।