National
धनबाद में सिंदूर खेला का उत्साह, मां दुर्गा की विदाई पर भावुक हुए भक्त
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई सिंदूर खेला के साथ की गई। इस दौरान हीरापुर हरि मंदिर में सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिं
लेखक Rakesh Kumar Mahato125K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई सिंदूर खेला के साथ की गई। इस दौरान हीरापुर हरि मंदिर में सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं, पुरुषों में भी उत्साह था। मां की विदाई के समय एक ओर सिंदूर खेला में उत्साह था, वहीं, दूसरी ओर भावुक माहौल भी था। मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्य, सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।



