National
मार्को रूबियो का जामनगर दौरा, भारत-अमेरिका ऊर्जा संबंधों को मिली नई दिशा
डिजिटल डेस्क, जामनगर। भारत के साथ ऊर्जा संबंध बढ़ाने की वाशिंगटन की कोशिशों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी का दौरा किया। यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब ट्रंप प्रशासन
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जामनगर। भारत के साथ ऊर्जा संबंध बढ़ाने की वाशिंगटन की कोशिशों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी का दौरा किया। यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब ट्रंप प्रशासन भारत की रिफाइनिंग क्षमता का अधिक उपयोग, अमेरिकी ईंधन की ज्यादा खरीद और भारतीय कंपनियों से ज्यादा निवेश की मांग कर रहा है।
दौरे की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रूबियो अपनी पत्नी जीनेट डूसडेब्स के साथ दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-साइट ऑयल रिफाइनिंग कांप्लेक्स पहुंचे। उन्होंने वंतारा वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण केंद्र और रिलायंस के स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण केंद्र का भी दौरा किया। अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने जामनगर में कुछ घंटे बिताए।



