National
बारामूला से आतंकियों के दो कथित मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने पिस्टल और ग्रेनेड किए बरामद
डिजिटल डेस्क, जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला स्थित डारपोरा देलीना इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नर्सरी के पास से आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो ग्रेनेड
लेखक Digital Desk148K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला स्थित डारपोरा देलीना इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नर्सरी के पास से आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो ग्रेनेड और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।



