National
विजयादशमी: जमशेदपुर में गगनभेदी आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जले रावण के पुतले, गूंजे जय श्रीराम के नारे
जासं, जमशेदपुर। शहर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा कमेटियों और समितियों की ओर से कई स्थानों पर भव्य रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लेखक Nirmal Prasad190K पढ़े गए

जासं, जमशेदपुर। शहर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा कमेटियों और समितियों की ओर से कई स्थानों पर भव्य रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस महापर्व पर आतिशबाजी देखने और रावण के पुतलों को जलते देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी जुटे।



