पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंदर रेलवे स्टेशन और एक स्थानीय पुलिस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। हालांकि, दोनों स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने धमकी को फर्जी बताया है।अधिकारियों के अनुसार, मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस मुख्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें अमेरिका से बम लगाए जाने का दावा किया गया था।