National
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 'डेड लेटर बाॅक्स' के जरिये अमृतसर से पहुंचे थे पिस्टल और कारतूस
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले की जांच में सामने आया है कि शूटरों तक हथियार पहुंचाने के लिए एक खतरनाक और आधुनिक सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसका नेटवर्क मुंबई, दिल्ली, अमृतसर ही नही
लेखक Rakesh Kumar Singh115K पढ़े गए

राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले की जांच में सामने आया है कि शूटरों तक हथियार पहुंचाने के लिए एक खतरनाक और आधुनिक सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसका नेटवर्क मुंबई, दिल्ली, अमृतसर ही नहीं, कई राज्यों तक फैला है।
इस सिंडिकेट ने स्पाई थ्रिलर फिल्मों की तर्ज पर शूटरों तक 'डेड लेटर बॉक्स' के जरिये पिस्टल और कारतूस पहुंचाए थे। खुफिया एजेंसियों और जांच अधिकारियों की भाषा में 'डेड लेटर बॉक्स' उस गुप्त ठिकाने या लोकेशन को कहा जाता है, जहां आमने-सामने मिले बिना ही एक व्यक्ति दूसरे के लिए सामान (इस मामले में हथियार) छोड़कर चला जाता है।



