National
जयपुर: पिता और मामा पर नाबालिग को चार लाख रुपये में बेचने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में झालावाड़ जिले में एक पिता और मामा पर अपनी नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। पिता और मामा पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को चार लाख रुपये में 36 साल के एक व्यक्ति को बेचकर उससे विव
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में झालावाड़ जिले में एक पिता और मामा पर अपनी नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। पिता और मामा पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को चार लाख रुपये में 36 साल के एक व्यक्ति को बेचकर उससे विवाह करवाने का आरोप है।
पुलिस ने नाबालिग के पिता, मामा और पति को गिरफ्तार किया है। भवानीमंडी पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की पहचान उजागर होने की आशंका के चलते पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।



