National
जेन-जी की पसंद में ढल रही खादी, खूब खरीद रहे कुर्ते... पेंट-शर्ट और वास्केट
जागरण संवाददाता, मेरठ। खादी और ग्रामोद्योग विभाग का दस दिवसीय खादी महोत्सव और प्रदर्शनी एक ही स्थान पर लोगों को स्वदेशी, खादी और हस्तशिल्प के सभी उत्पाद उपलब्ध करा रही है। खादी ने जेन जी के लिए खुद को बदल लिया है।उनके पस
लेखक Sanjeev Kumar Jain86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। खादी और ग्रामोद्योग विभाग का दस दिवसीय खादी महोत्सव और प्रदर्शनी एक ही स्थान पर लोगों को स्वदेशी, खादी और हस्तशिल्प के सभी उत्पाद उपलब्ध करा रही है। खादी ने जेन जी के लिए खुद को बदल लिया है।उनके पसंदीदा खादी के कुर्ते, पेंट-शर्ट और वास्केट (जैकेट) के यहां कई स्टाल लगे हैं और बिक्री भी हो रही है।प्रदर्शनी में उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों के महिला पुरूषों के प्रसिद्ध परिधान,घर सजाने की सामग्री, पाटरी, मिट्टी के बर्तन और जैविक उत्पाद भी उपलब्ध हैं।



