National
अंकिता भंडारी हत्याकांड : 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगी उर्मिला सन्नवर
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच अभिनेत्री उर्मिला सन्नवर की पालीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत
लेखक Digital Desk136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच अभिनेत्री उर्मिला सन्नवर की पालीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी होगी।
सीबीआइ की टीम बुधवार देर शाम उर्मिला सन्नवर के आवास पर पहुंची और उन्हें अदालत में उपस्थित होने का नोटिस दिया। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सन्नवर प्रस्तावित परीक्षणों के लिए अपनी स्वतंत्र इच्छा से सहमति दे रही हैं या नहीं।



