डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इस चक्रवात के कारण कई तटीय राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, उड़ानों पर असर पड़ा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार रात 11.30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो झोकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।